The Voice of Bareilly since 2010

नवसंवत्सर का राजा गुरु और मंत्री मंगल आत्म संतुलन का संदेश देता है – आचार्य प्रखर मिश्रा

Bareillylive : नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के तत्वावधान में इंद्रदेव त्रिवेदी के आवास बिहारीपुर खत्रियान पर नवसंवत्सर 2083 पर आचार्य प्रखर मिश्रा द्वारा संपादित श्री रामानुज तिथि पत्रिका का विमोचन महामंत्री मुनीश पांडे, सदस्य इंद्रदेव त्रिवेदी, सभासद संजीव रस्तोगी मुक्की, पूर्व सभासद डॉ सुरेश रस्तोगी और पंकज कक्कड़ द्वारा किया गया। कुटुंब संगम के पदाधिकारी सुनील रस्तोगी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, संतोष कपूर, विशाल शर्मा, सुबोध अग्रवाल ने आचार्य प्रखर मिश्रा का उत्तरीय, अंगवस्त्र और राधाकृष्ण की मूर्ति भेंटकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य प्रखर मिश्रा द्वारा मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और संतोष कपूर तथा कवि राम प्रकाश सिंह ओज के सनातन संस्कृति को उजागर करने वाले गीत से हुआ। इस अवसर पर सभासद संजीव रस्तोगी मुक्की और पूर्व सभासद डॉ सुरेश रस्तोगी ने नवसंवत्सर का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व बताते हुए कहा कि भारत के शौर्य और अस्मिता का प्रतीक पर्व है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है।

श्री रामानुज तिथि पत्रिका के संपादक आचार्य प्रखर मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवसंवत्सर 2083 रौद्र नामक संवत है। इस वर्ष का राजा बुद्धिमान वृहस्पति है और मंत्री साहस का प्रतीक मंगल है। बुद्धि और साहस का संतुलन होने पर यह वर्ष अनेक कल्याण और विकास के नये रास्ते खोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह वर्ष संकेत भी देता है कि मनुष्यों को हर व्यवहार और आचरण में खत्म परिष्कार करते हुए हर प्रकार की अति से बचना चाहिए तथा संतुलित मन से कार्य करना चाहिए। आचार्य प्रखर मिश्रा ने नवसंवत्सर का वर्ष फल और राशिफल भी सुनाया।

कार्यक्रम का संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार जितेंद्र कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आचार्य प्रखर मिश्रा, इंद्रदेव त्रिवेदी, संजीव रस्तोगी मुक्की, मुनीश पांडे, डॉ सुरेश रस्तोगी, अवनीश शर्मा, संतोष कपूर, सुनील रस्तोगी, पंकज कक्कड़, पुष्कर मिश्रा, विशाल शर्मा, राकेश कुमार शर्मा गुरु, रामकुमार अफरोज, राम प्रकाश सिंह ओज, सुबोध अग्रवाल, शौर्य पचौरी, अलका त्रिवेदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!