The Voice of Bareilly since 2010

ICC U19 World Cup 2020: जापान की टीम 41 रन पर ढेर, भारत युवाओं ने 4.5 ओवर में जीता मैच

नई दिल्ली।  भारत और जापान के बीच साउथ अफ्रीका के ब्लूमफोनटेन में खेले गए आइसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 (ICC U19 World Cup 2020) के 11वें लीग मैच में भारत ने बड़ी आसानी से जीत हासिल कर ली। ग्रुप ए के मुकाबले में भारतीय युवाओं ने जापान की टीम को पहले 41 रन पर ढेर कर दिया और फिर 4.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से आसान सी जीत हासिल कर ली।

क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने उतरी भारतीय टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका ये फैसला उस समय सही साबित हो गया जब टीम को एक के बाद एक सफलताएं मिलती चली गईं और जापान की टीम 41 रन ढेर हो गई। जापानी युवाओँ ने मात्र 22.5 ओवर बल्लेबाजी की और सभी विकेट खोकर 41 रन बनाए। इसमें भारत ने 19 रन अतिरिक्त के रूप में दिए।

भारतीय टीम ने ये लक्ष्य 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 29 और कुमार कुसाग्र ने 13 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ भारतीय टीम आइसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप 2020 के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। उधर, जापान की टीम के नाम अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होना का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है लेकिन ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से उसके नाम जुड़ा है। भारत ने इससे पहले श्रीलंकाई टीम को 90 रन से धूल चटाई थी। 

जापान की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। उसकी ओर से Shu Noguchi और Kento Ota Dobell ने सबसे ज्यादा 7-7 रन बनाए। उसके 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय टीम की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 विकेट झटके। कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट जबकि आकाश सिंह ने 2 बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। विकेट मिले। विद्याधर पाटिल को एक विकेट मिला।

 भारतीय युवाओं का ग्रुप चरण का आखिरी मैच न्यूजीलैंड से 24 फरवरी को होना है।

error: Content is protected !!