The Voice of Bareilly since 2010

कंधों पर बढ़ी जिम्मेदारी: पिपिंग सेरेमनी में पंकज श्रीवास्तव बने अपर पुलिस अधीक्षक

Bareillylive : बरेली जोन कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण पदोन्नति समारोह संपन्न हुआ। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य की उपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। समारोह के दौरान अधिकारियों ने उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह (स्टार) लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां पदोन्नति को लेकर सहकर्मियों में भी खुशी देखी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान, पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर धर्मेन्द्र कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय मो. शोएब, पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम तथा पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू विजय कुमार राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की पदोन्नति से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे अधिक जिम्मेदारी व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!