मुंबई, 12 अप्रैल 2026: भारतीय संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया है। आशा भोसले, जिन्हें प्यार से आशा ताई कहा जाता था, ने आज दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके पुत्र आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर (कई अंगों के काम बंद हो जाने) के कारण हुआ। वे पिछले कुछ दिनों से छाती के संक्रमण और अत्यधिक थकान के चलते अस्पताल में भर्ती थीं।
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उन्होंने सात दशकों से अधिक के करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए, जो हिंदी, मराठी, बंगाली समेत कई भाषाओं में थे। उनकी आवाज़ ने क्लासिकल, घजल, कैबरे, पॉप और डिस्को जैसी हर शैली को छुआ। “अभी ना जाओ छोड़कर”, “चुरा लिया है तुमने जो दिल को”, “दम मारो दम”, “पीया तू अब तो आजा” जैसे अमर गीत उनकी बहुमुखी प्रतिभा के साक्षी हैं।
10 evergreen songs of Asha Bhosle जो आज भी दिलों में गूंजते हैं:लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले न केवल बॉलीवुड की ‘सुरों की मल्लिका’ थीं, बल्कि उन्होंने विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। उन्हें पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। उनकी गायकी ने पीढ़ियों को प्रभावित किया और आज भी उनके गीत दिलों को छूते हैं। आशा भोसले की आवाज़ आज भी हर उस गीत में जीवित है जो दिल को छू जाता है।
- अभी ना जाओ छोड़कर (Mere Sanam) – रोमांटिक क्लासिक
- पिया तू अब तो आ जा (Caravan) – कैबरे का अनमोल मोती
- चुरा लिया है तुमने जो दिल को (Yaadon Ki Baaraat) – जादुई धुन
- इन आंखों की मस्ती के (Umrao Jaan) – घजल की मिसाल
- दम मारो दम (Hare Rama Hare Krishna) – यूथ आइकॉन
- ओ हसीना जुल्फों वाली (Teesri Manzil) – एनर्जी से भरपूर
- आईये मेहरबान (Howrah Bridge) – क्लासिक कैबरे
- एक मैं और एक तू (Khel Khel Mein) – मस्ती भरा गाना
- दो लफ्जों की है दिल की कहानी (The Great Gambler) – सुकून भरी धुन
- जाने जान धुंधोता (Jawani Diwani) – युवा पीढ़ी का फेवरेट
ये गीत सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की भावनाओं, उत्साह और रोमांच का प्रतीक हैं।
प्रशंसकों और सेलिब्रिटीज का शोक संगीत जगत और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड सितारों जैसे अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, रवीना टंडन और कई संगीतकारों ने गहन शोक व्यक्त किया है।कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
अंतिम संस्कार: उनके अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान दिया जाएगा। पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन सोमवार को शिवाजी पार्क में किया जाएगा, जबकि अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 4 बजे प्रस्तावित है।






Leave a Reply