Bareillylive : साहित्यिक संस्था ‘कवि गोष्ठी आयोजन समिति’ के तत्वावधान में रविवार को वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार गणेश ‘पथिक’ द्वारा संपादित त्रैमासिक पत्रिका ‘ठहाका सत्य पथिक’ के प्रवेशांक (होली-नवरात्रि विशेषांक) का लोकार्पण, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह स्थानीय स्टेडियम रोड स्थित लोक खुशहाली सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की।
मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार के प्रतिनिधि समाजसेवी अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट रहे। विशिष्ट अतिथियों में नवगीतकार रमेश गौतम, डॉ. महेश ‘मधुकर’, विनय सागर जायसवाल, डॉ. शिव शंकर यजुर्वेदी, कैलाश चंद्र मिश्र ‘रसिक’, डॉ. मिथिलेश राकेश ‘मिथिला’ एवं सहकार भारती के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह शामिल हुए।
माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ हुआ। इंद्रदेव त्रिवेदी ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए समाजसेवी अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट और साहित्यकार बृजेंद्र तिवारी ‘अकिंचन’ को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान संयोजक गणेश ‘पथिक’, संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ एवं सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रदान किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ठहाका सत्य पथिक’ के प्रवेशांक का लोकार्पण रहा, जो उपस्थित अतिथियों के करकमलों से हुआ। अंतिम सत्र में नगर एवं बाहर से आए कवियों ने सरस काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर संस्था-सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, उपजा अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, वंदना पथिक, धनंजय पथिक, किरन प्रजापति दिलवारी, डॉ. राम शंकर शर्मा ‘प्रेमी’, पूनम गंगवार, राम कुमार कोली, बिंदु इशिका सिंघानिया, अमित मनोज, डॉ. मुकेश मीत, एस.के. कपूर, लक्ष्वेश्वर ‘राजू’, समृद्धि गंगवार, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, रोहित राकेश, राम प्रकाश सिंह ‘ओज’, रामकुमार ‘अफरोज’, राज कुमार अग्रवाल ‘राज’, आर.सी. पांडेय, मनोज दीक्षित ‘टिंकू’, मुकेश कुमार सक्सेना, प्रवीण शर्मा, अभिषेक अग्निहोत्री, मनोज सक्सेना ‘मनोज’, नरेंद्र पाल सिंह, मिलन कुमार ‘मिलन’, अनुज चौहान, किशन ‘बेधड़क’, उमेश ‘अद्भुत’, सरल कुमार सक्सेना, विवेक ‘विद्रोही’, रमेश रंजन एवं रीतेश साहनी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजशुक्ल ‘गज़लराज’ ने कुशलतापूर्वक किया।






Leave a Reply