The Voice of Bareilly since 2010

आग की घटनाओं पर प्रशासन अलर्ट,सर्वे के बाद किसानों को शीघ्र मुआवजा : डीएम

बरेली। बढ़ती गर्मी के साथ जनपद में आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में बहेड़ी, मीरगंज तहसील समेत विभिन्न क्षेत्रों में आग की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपालों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही नजदीकी फायर स्टेशनों को भी तत्पर रहने को कहा गया है।

निर्देश दिए गए हैं कि आग लगने की कोई सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें, घटना का सही आकलन करें और नुकसान का विस्तृत सर्वे तैयार करें। प्रशासन द्वारा किसानों को हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पीड़ित किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन का दावा है कि हर आपदा में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!