The Voice of Bareilly since 2010

माता-पिता की तृतीय पुण्यतिथि पर सक्सेना बंधुओं ने आयोजित किया मेधा सम्मान

Bareillylive : नगर निगम में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना और डॉ. शैलेश सक्सेना ने अपने माता-पिता उमेश चंद्र एवं ओमवती सक्सेना की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में विशेष अंकों से उत्तीर्ण मेधावी छात्रों और 50 वैवाहिक वर्ष पूरे कर चुके बुजुर्ग दंपतियों को सम्मानित कर उनके माता-पिता की स्मृति को जीवंत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तीन वर्ष पूर्व एक ही दिन स्वर्गवास को प्राप्त गौरव सक्सेना के माता-पिता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि श्री राममूर्ति स्मारक ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति, विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी तथा पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने मेधावी छात्रों को प्रशस्तिपत्र, प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बुजुर्ग दंपतियों को शॉल ओढ़ाकर स्नेहिल सम्मान दिया गया।

मुख्य अतिथि देवमूर्ति ने संबोधन में मेधावी छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए कहा, “लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ो, सफलता तुम्हारी होगी।” सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने भावुक होकर कहा, “तीन साल पहले एक ही दिन गौरव सक्सेना के माता-पिता का स्वर्गवास अत्यंत कष्टदायक था। लेकिन पुण्यतिथि पर मेधावी छात्रों व बुजुर्गों का सम्मान कर उन्होंने प्रेरक कार्य किया है। स्वर्ग में उनके माता-पिता को इससे प्रसन्नता मिल रही होगी।”

पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन और महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया और बधाई दी। कार्यक्रम में कुल 145 हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं और 35 बुजुर्ग दंपतियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव और बीबीएल स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामेश पाठक को भी सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में राममूर्ति स्मारक ट्रस्ट के इंजी. सुभाष मेहरा, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज सक्सेना, डॉ. पूर्णिमा अनिल, शिवकुमार बरतरिया, सपा के संजीव यादव, पार्षद राजेश अग्रवाल, डॉ. अनीस बेग, रविंद्र यादव, मनोहर पटेल, तनवीर उल इस्लाम, फरहान अली, मयंक शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, जैनब फातिमा, सिंपल कनौजिया, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, विक्रांत सिंह पाल, इंजी. अकरम, सुधीर राजपूत, अनुज मौर्य सहित सक्सेना परिवार के अतुल, अनिल रस्तोगी, विपिन, राजेश कुमार, आयुष, धीरज, अरुण यादव, अनिल कंचन, शक्ति कुमार मंगलम, अभिषेक, उत्तम, अमित, राघव गुप्ता, अनुज यादव, अनिलेश, अखिलेश, मुकेश सक्सेना, राजीव गंगवार, रूचि सक्सेना, मोना सिंह, शशि गंगवार, राखी सक्सेना, तृप्ति गंगवार, आदर्श सक्सेना आदि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयोजक गौरव सक्सेना और डॉ. शैलेश सक्सेना ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके माता-पिता की स्मृति में प्रतिवर्ष मेधावी छात्रों व अन्य योग्यजनों के सम्मान के रूप में आयोजित होता रहेगा। यह पहल सामाजिक प्रेरणा का अनुपम उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!