Bareillylive : मातृ दिवस के अवसर पर तथा नीरज वाला स्मृति सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना द्वारा रचित “मां को करो प्रणाम” कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपनिदेशक सूचना बरेली श्रीमती नीतू कनौजिया, कृष्ण स्वरूप सक्सेना, डॉ. अवनीश यादव, सुरेश बाबू मिश्रा, सुबोध जौहरी एडवोकेट, डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, डॉ. रजनीश सक्सेना, लाल बहादुर गंगवार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रीमती नीतू कनौजिया ने अपने संबोधन में श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सक्सेना निरंतर शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। विद्यालयों में जाकर छात्राओं को नैतिक शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूक करने का उनका कार्य अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना अपनी दिवंगत पत्नी स्वर्गीय श्रीमती नीरज वाला की स्मृति में प्रत्येक वर्ष करवा चौथ का निर्जला व्रत रखते हैं और उनकी पुण्यतिथि पर नीरज स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हैं।
इसी क्रम में इस वर्ष भी श्रीमती माया सक्सेना, पूर्व सभासद, श्रीमती सीमा गंगवार और श्रीमती अलका शर्मा को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू कनौजिया का सम्मान भी श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमालाओं से किया गया। वहीं, स्थानीय सभासद श्री सतीश चंद्र सक्सेना का भी उनके जनहित कार्यों के लिए हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में कृष्ण स्वरूप सक्सेना ने कहा कि मां के बिना जीवन अधूरा है। मां के योगदान, संस्कार और लालन-पालन से ही व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ता है और सफलता प्राप्त करता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें डॉ. अवनीश यादव, राकेश मिश्रा, नीतू गोस्वामी, तनुजा कपूर सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने किया। अंत में अनुज कुमार सक्सेना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से प्राप्त प्रताप नारायण मिश्र साहित्य सम्मान के लिए भी पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।






Leave a Reply