Bareillylive : परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज जी की श्रीमद भागवत कथा के षष्ठम दिवस में रुक्मणी विवाह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज 31 मई को परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज ने षष्ठम दिवस श्रीमद् भागवत कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि गोकुल की सब गोपिया आती हैं लला लाड़ लगती है, अपने घर ले जाती है। सखियों के विशाल टोली बन गई है ।ब्रज की गलियों में कृष्ण रोज आते और कीड़ा करते रहते है।कन्हैया माखन चोरी कर के अपनी शको सखा को माखन खिलते हैं । यशोदा कहती है गोपियों के घर मत जाना, गोपिया कहती हैं कन्हैया ऐसा मत करना। नंद बाबा के घर माखन की कमी नहीं है लेकिन गोपियों को आनंद देना है, लीला करनी है। गोपिया शिकायत के बहाने जाकर कृष्ण से मिलती है आनंद की अनुभूति करती है। गोपिया कामकाज करती हैं गीत गाती है ।कन्हैया के बिना बृजवासी रह नहीं पा रहे हैं । बृजवासियों को भगवान ने दिया पूज्य महाराज जी ने कालिया मर्दन की कथा का भी वर्णन किया अंत में कथा के विश्राम में रुक्मणी विवाह भी संपन्न हुआ।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि कल कथा का विश्राम दिवस है।कल कथा केवल प्रातःकालीन सत्र में सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक होगी। श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व डॉ श्री बृजेश यादव द्वारा मानस चर्चा हुई।
महाराज गोविंद देव गिरी जी ने श्रीमद भागवत कथा से पूर्व श्री युगल जोड़ी सरकार वा अन्य भगवानों के श्री चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला मंडल सदस्यों द्वारा पंक्तिबद्ध हो महाराज जी पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया। श्री महाराज जी का स्वागत मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, विश्वनाथ सेकसरिया, अरुण गुप्ता, कृष्ण कुमार मोहता, राज कुमार अग्रवाल, अनिल अरोरा, मलिक बंधुओं, अनिल अरोरा, पुष्पा पांडे, मनीषा आहुजा, राधा सिंह व अन्य भक्तजनों द्वारा किया गया।
कथा के षष्ठम दिवस के विश्राम पर रवि छाबड़ा ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया और सब को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि यह हम सब बरेली वालों का परम सौभाग्य है। आज की कथा में मुख्य रूप से विश्वनाथ सेकसरिया, कृष्ण कुमार मोहता, राज कुमार अग्रवाल, सुशील अरोड़ा, रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, अनिल अरोरा, संजय आनन्द, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार आदि गण्यमान लोग उपस्थित थे।






Leave a Reply