The Voice of Bareilly since 2010

फतेहगंज पश्चिमी में प्रेस क्लब कार्यालय का उद्घाटन, निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया गया जोर

bareillylive@bareillynews: बरेली, 1 अगस्त। फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस चौकी के पास जनता मार्केट स्थित नवस्थापित प्रेस क्लब कार्यालय का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा एवं अन्य अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रहित धर्म और जाति से ऊपर होना चाहिए। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने इस कार्य में पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा भी जताई।

समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह एवं ममता गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री मंजू कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार, समाजसेवी इश्त्याक खान, सपा प्रदेश प्रवक्ता साजिद खान, एडवोकेट इमरान अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने प्रेस क्लब की स्थापना पर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने पत्रकारिता की निष्पक्षता, विश्वसनीयता और गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वरिष्ठ पत्रकार खेमपाल गंगवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर यूनिक मॉडल प्रबंधक रमन जायसवाल, जिला मंत्री संजय चौहान, जितिन चौहान, कैलाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अब्दुल कादिर, मुनीश गंगवार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!