आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले— ‘राहुल गांधी और पप्पू यादव सनातन से माफी मांगें’
Bareillylive @bareillynews:बुलंदशहर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होटल कलश में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सुनियोजित तरीके से सनातन परंपरा और संत समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाला विपक्ष “रावण का कुनबा” है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई खर-दूषण की भूमिका निभा रहा है तो कोई कुंभकरण की। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में पप्पू यादव द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणियां एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं, जो भारत की संसद, सनातन परंपरा और संत समाज का अपमान है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी और पप्पू यादव सार्वजनिक रूप से सनातन और संत समाज से माफी मांगें।
अपने संबोधन में आचार्य ने तथाकथित “कॉकरोच पार्टी” और “कॉकरोच मूवमेंट” का भी उल्लेख किया। उनका दावा था कि यह देश को अस्थिर करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए विदेशी ताकतों द्वारा रचा गया षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान में राहुल गांधी भी शामिल हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों में युवाओं को भड़काने की कोशिश की गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें क्षमा कर बड़ी उदारता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस व्यवहार में भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और महात्मा गांधी की करुणा और क्षमाशीलता की झलक दिखाई देती






Leave a Reply