The Voice of Bareilly since 2010

फर्जी आधार से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

bareillylive@bareillynews:फर्जी आधार से बैंक खाते खुलवाकर फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बैंक खाते खुलवाने और उन खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। की रकम का लेनदेन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बैंक खाते खुलवाने और उन खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शंका पुल कट से धन्तिया जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी शेरनगर, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर बैंक खाते खुलवाता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि धन्तिया गांव निवासी ताहिर और रफीक की मदद से इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त रकम मंगाई जाती थी, जिसे बाद में आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस आरोपी के बयान के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो बैंक पासबुक, तीन आधार कार्ड और नौ एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट समेत अन्य मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल चित्रसेन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!