The Voice of Bareilly since 2010

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल

bareillylive@शीशगढ़। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने तथा शादी तय होने पर आपत्तिजनक सामग्री भेजकर रिश्ता तुड़वाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना शीशगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने गिरधरपुर निवासी रमेश (22) के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा।


पीड़ित परिवार ने समाज में बदनामी के डर से किशोरी का रिश्ता उत्तराखंड में तय किया, लेकिन आरोपी ने मंगेतर के इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे दी, जिससे रिश्ता टूट गया।

विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित परिवार को भी फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर शीशगढ़ पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!