The Voice of Bareilly since 2010

संत रविदास जयंती पर निकली क#लश वंदन एवं समरसता संकल्प यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बरेलीलाइव@बरेलीन्यूज:समता, भाईचारे और मानवता का संदेश लेकर पहुंची यात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

फरीदपुर, बरेली। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को फरीदपुर नगर में कलश वंदन एवं समरसता संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से पहुंची यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी के बताए समता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर के अवध वाटिका, एसडीएम कॉलोनी, बक्सरिया मंदिर, परा जाटवान, ऊंचा वाल्मीकि बस्ती और दुर्गी मंदिर फर्रखपुर सहित कई स्थानों पर यात्रा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया।

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का अभिनंदन करते हुए जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सोनकर ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवनकाल में समाज को समानता, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी लोगों से संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री ममता अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह, ओमवीर गुर्जर, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, अनिल राणा, फरीदपुर मंडल अध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल, सोनम ग्वाल, छत्रपाल दिवाकर, बृजेश चौधरी, ईशान ग्वाल, संजीव शुक्ला, विपिन वाल्मीकि, राजेश गुप्ता, शैलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, अनूप मिश्रा, विनोद राठौर, अजय भारद्वाज, सुखदेव वाल्मीकि, रमाशंकर, आतिश अग्रवाल, अमन शुक्ला, चंदन शुक्ला, पर्वत सिंह, अंशुल गुप्ता, पूजा वाल्मीकि, अर्चना सिंह, पूनम गुप्ता और राधा रानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!