The Voice of Bareilly since 2010

BREAKING: नहीं रहे ‘गजनी’ और ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा

भारतीय सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर आ रही है। दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) का 74 वर्ष की आयु में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। वह पिछले 5 साल से ब्लड कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे थे।

‘लगान’ के ‘देवा’ से लेकर आमिर खान की ‘गजनी’ के खूंखार विलेन तक, उनके हर किरदार ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा के रोल को भला कौन भूल सकता है!सिनेमा का एक और चमकता सितारा हमेशा के लिए बुझ गया।

फ़िल्म गजनी में खतरनाक खलनायक धर्मात्मा और बी.आर. चोपड़ा के महाभारत में अश्वत्थामा के दमदार किरदार से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। फ़िल्म और टेलीविज़न जगत में अपने सशक्त अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले प्रदीप रावत का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Chatrapathi, #Sye, #Ghajini, #Bhadra, #Yogi, #Desamuduru & #Laksmi में यादगार विलेन रोल के लिए जाने जाते हैं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक है।

एक्टर यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह खबर बताते हुए लिखा, ‘हमारा गजनी, लगन का देवा अब नहीं रहा।”

प्रदीप के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, “उन्हें कैंसर था और वह दोबारा हो गया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!