The Voice of Bareilly since 2010

इंडिया टुडे सर्वेक्षण में एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को मिली 120वीं रैंक

Bareillylive: मेडिकल शिक्षा और मरीजों के उपचार में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज पिछले नौ वर्षों से इंडिया टुडे के सर्वेक्षण में टॉप 40 में अपना स्थान सुरक्षित रखे हुए है। इंडिया टुडे ने वर्ष 2026 के अपने सर्वेक्षण में देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज को 38वां स्थान दिया।

इसके साथ ही इंडिया टुडे ने एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच 120वीं रैंक प्रदान की है। यह जानकारी एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने दी।

देव मूर्ति जी ने कहा कि इंडिया टुडे की ओर से नवंबर 2025 से जून 2026 के बीच देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज का सर्वेक्षण हुआ।

इसमें इनटेक क्वालिटी एंड गवर्नेंस, अकादमिक गुणवत्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर और माहौल, व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास, करियर की संभावना और प्लेसमेंट जैसे पैरामीटर पर सभी कॉलेजों का आकलन किया गया। और उनमें प्राप्त नंबरों के आधार पर संस्थानों की रैंकिंग की गई।

पिछले दिनों जारी सर्वेक्षण में इंडिया टुडे ने एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज को देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों की श्रेणी में 38वां रैंक दिया। नौ वर्ष से देश के सभी मेडिकल कॉलेजों के बीच टॉप 40 में स्थान बनाए रखना एसआरएमएस के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरव की बात है।

इसके साथ ही इंडिया टुडे ने एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 120वीं रैंक प्रदान की। इसी तरह पत्रिका आउटलुक ने अपने सर्वे में देश के निजी मेडिकल कॉलेजों में एसआरएमएस को 11वां स्थान देने के साथ ही उ.प्र. में बेस्ट मल्टी सुपरस्पेशियलिटी हास्पिटल में एसआरएमएस को दूसरे पायदान पर रखा।

आउटलुक के सर्वे में ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज को 14वां, ओंकोलॉजी में 17वां और कार्डियोलॉजी में 21वीं रैंक दी गई। मैगजीन द वीक ने नार्थ जोन के निजी मेडिकल कालेज की सूची में एसआरएमएस को चौथी रैंक प्रदान की।

पत्रिका द वीक ने देश के निजी मेडिकल कॉलेजों में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज को 23वां स्थान देते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में एसआरएमएस को 40वां स्थान पर रखा।

देव मूर्ति जी ने कहा यह उपलब्धि एसआरएमएस से सम्बद्ध डॉक्टर, शिक्षक और सारे स्टाफ को समर्पित है। सभी ने पॉजिटिव सोच और परिश्रम से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

इसके लिए सभी को शुभकामनाएं। गुणवत्तापूर्ण और न्यूनतम खर्च में इलाज से हमने मरीजों का भरोसा हासिल किया है। इस विश्वास पर हम निरंतर खरे उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!