Bareillylive: श्री रामायण मंदिर, माधव वाड़ी में चल रहे तुलसी जयंती समारोह के द्वितीय दिवस पर धार्मिक सेवा समिति के सभी सदस्यों द्वारा श्री हरि नाम रस प्रवाह का आयोजन किया गया। इस दिव्य कार्यक्रम में श्री रामायण मंडल, श्री सनातन धर्म मंडल, श्री हरि मंदिर मंडल और श्री दरगाह मंदिर मंडल के संकीर्तन प्रेमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आरम्भ गणपति वंदन एवं आराधना से हुआ, जिसके बाद हरिनाम संकीर्तन का क्रम चला।
कार्यक्रम में कुक्की अरोड़ा, हार्दिक अरोड़ा, उत्कृष्ट अरोड़ा, मुकेश साँवरिया, रवि छाबड़ा, संजय आनंद, उमेश धमीजा, अमितपाल, अजय अरोड़ा, राहुल सेठी, जुगलकिशोर, गोविंद तनेजा आदि ने भाग लिया और भक्तिमय वातावरण बनाया।
श्री रामायण मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अनिल अरोड़ा ने बताया कि पूरे सावन के महीने में प्रतिदिन भोलेनाथ का भिन्न-भिन्न तरीक़े से श्रृंगार किया जाता है, जिसके दर्शन मात्र से मन प्रफुल्लित हो जाता है।
उन्होंने कहा कि 5 अगस्त गुरुवार को मंदिर परिसर में झूलन महोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के बरेली और अमृतसर के सदस्य हरिनाम संकीर्तन करेंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह 16 दिवसीय कार्यक्रम 19 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान रोज़ाना भजन, कीर्तन, पाठ और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय भक्त बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। मंदिर प्रबंध समिति ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक भाग लेने और इस पावन अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।






Leave a Reply