The Voice of Bareilly since 2010

मेढ़बंदी कार्य की मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने डीएम से लगाई गुहार

bareillylive@bareillynews:बरेली। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत विकास खंड आलमपुर जाफराबाद की विभिन्न वाटरशेड परियोजनाओं में मेढ़बंदी का कार्य करने वाले मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान न मिलने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

बाबूराम, मुकेश, अमरपाल, नहेश पाल, महीपाल, चंद्र प्रकाश, तीर्थ सिंह, संतराम सहित कई मजदूरों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024-25 की वाटरशेड परियोजनाओं में करीब तीन माह तक मेढ़बंदी का कार्य किया।

उनका कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा नाप-जोख और सत्यापन भी किया गया तथा जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया था।

मजदूरों का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद अब भूमि संरक्षण अधिकारी, बरेली द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

मजदूरों ने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें रोज़गार की तलाश में पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने जिला अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर जांच कराने और लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!