bareillylive@bareillynews:हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवालयों में होगा जलाभिषेक, श्रद्धालुओं को अनुशासन और भक्ति के साथ यात्रा पूरी करने का स
नवाबगंज (बरेली)। नवाबगंज क्षेत्र के त्यार जागीर गांव में शुक्रवार को ग्रामवासियों की ओर से भव्य डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य और भारत-तिब्बत सहयोग मंच (ब्रज प्रांत) के अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान शिवभक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. एमपी आर्य ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कांवड़िए अनुशासन, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अपनी यात्रा पूरी करें तथा भगवान शिव से समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की प्रार्थना करें।
भारत-तिब्बत सहयोग मंच (ब्रज प्रांत) के अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल ने कहा कि डाक कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने भगवान शिव से विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।
ग्रामवासियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और राष्ट्र की शांति की प्रार्थना करना है।
इस अवसर पर सैकड़ों शिवभक्त मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए। पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयघोष और भक्ति गीतों से भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि छेदा लाल पाल, जितेंद्र पाल, राजीव पाल, धीरज दिवाकर, सुनील राठौर, अमन गंगवार, राजू पाल, अजय मौर्य, मनोज कश्यप, विपिन कश्यप, राहुल मौर्य, बबलू, मुकेश गंगवार, अमित यादव, दीपक मौर्य, सुमित गंगवार, अरुण मौर्य, राहुल गंगवार, प्रमोद गंगवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त मौजूद रहे। इसके अलावा बिशनपुर से राजीव कुमार गंगवार, नवाबगंज से नाथूलाल आर्य, बरेली से जानकी लाल पाल तथा अहमदाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू हिंदुस्तानी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।






Leave a Reply