Bareillylive: नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअियान” के तहत आज बरेली के तीन विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान का लक्ष्य 10 करोड़ प्रतिज्ञाएँ प्राप्त करना है और यह 6 से 20 अगस्त, 2026 तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी नीता दीदी, पारुल दीदी, जया बहन, लवली बहन, अंजली बहन, महेश भाई, डॉ. रामकुमार भाई, अशोक भाई और पीयूष भाई की टीम ने मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, ब्रज लोक सरस्वती विद्या मंदिर तथा रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दौरा कर विद्यार्थियों व शिक्षकों के समक्ष नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रवक्ता ने छात्रों को बताया कि नशे से दूरी ही शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, उज्ज्वल भविष्य और मजबूत परिवार की कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान टीम ने विद्यार्थियों से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने परिवार और मित्रों को भी प्रेरित कर नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा की और नशा मुक्ति प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर किए।
तथापि, संस्था ने प्रत्येक स्कूल के प्रधानाचार्यों को सक्रिय सहयोग के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग में सकारात्मक जागरूकता फैलाकर नशे के प्रति चेतना बढ़ाना तथा समुदाय को स्वस्थ और सुरक्षित बनाना बताया गया। आयोजन ने छात्रों में जागरूकता पैदा की और नशे के खतरों के प्रति गंभीरता बढ़ाने का काम किया।






Leave a Reply