The Voice of Bareilly since 2010

108वें उर्स-ए-रज़वी में कांग्रेस नेताओं की ओर से दरगाह आला हज़रत पर चादरपोशी, अमन-चैन की दुआ

बरेलीलाइव@bareillynews: बरेली। 108वें उर्स-ए-रज़वी के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय तथा राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की ओर से भेजी गई अकीदत की चादर शुक्रवार को दरगाह आला हज़रत पर पेश की गई।


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय महासचिव महमूद अली, कोऑर्डिनेटर सरदार इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रूबी खान तथा रईस फारूखी शामिल रहे। बरेली पहुंचने पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां और अन्य कांग्रेस नेताओं ने किया।


प्रतिनिधिमंडल ने सज्जादानशीन हजरत अहसन रज़ा खान से मुलाकात कर अजय राय और इमरान प्रतापगढ़ी का संदेश एवं पत्र सौंपा। उनकी अनुमति के बाद दरगाह आला हज़रत पर चादरपोशी की गई और देश में अमन-चैन, भाईचारा, खुशहाली, तरक्की तथा सभी देशवासियों की सलामती के लिए विशेष दुआ की गई।


इसके बाद प्रतिनिधिमंडल मथुरापुर स्थित मदरसा जामियतुर्रज़ा पहुंचा, जहां काज़ी-ए-हिन्दुस्तान हजरत असजद रज़ा खान और हजरत सलमान मियां से भेंट कर कांग्रेस नेताओं का संदेश एवं पत्र उन्हें भी सौंपा।


चौधरी असलम मियां ने कहा कि दरगाह आला हज़रत गंगा-जमुनी तहज़ीब, इंसानियत, आपसी सौहार्द और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है तथा कांग्रेस हमेशा सामाजिक सद्भाव और सभी धर्मों के सम्मान की विचारधारा पर चलती रही है।


इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हसनैन अंसारी, डॉ. मेहंदी हसन, शहजाद अली, अवनीश बख्शी ‘टोनू’, मोहसिन रज़ा खान, मोहम्मद हसन अंसारी, आफताब आलम सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!