Bareillylive: पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दोहना रेलवे स्टेशन के पास स्वागत कैंप लगाकर आला हजरत दरगाह की ओर चादरों के जुलूस और कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। भोजीपुरा रोड स्थित इस कैंप में दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
कैंप का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान ने किया। हिंदू सनातनी भाइयों ने चादरों के जुलूस में शामिल जायरीनों पर पुष्पवर्षा कर पानी वितरित किया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों का पुष्पवर्षा और जल वितरण कर स्वागत किया तथा उन्हें माला पहनाकर गले लगाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भोजीपुरा जिला पंचायत सदस्य योगेश पटेल, भोजीपुरा थाना प्रभारी सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया की टीम मौजूद रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, सलाहकार व मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश महासचिव मोंटू सक्सेना, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग खुशनुमा खान, आजम खान, जिला अध्यक्ष विनोद रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन रस्तोगी, जिला महासचिव विवेक शर्मा, गोपाल रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष आशुतोष अंतवाल, महानगर उपाध्यक्ष महेश रस्तोगी, महानगर सचिव सोनू रस्तोगी उर्फ पिकू, जिला महासचिव गौरव रस्तोगी तथा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं और जुलूसों के दौरान एक-दूसरे का सम्मान सामाजिक सौहार्द की मजबूत नींव है। दोहना रेलवे स्टेशन पर लगाया गया यह स्वागत कैंप गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश लेकर गया।






Leave a Reply