The Voice of Bareilly since 2010

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग कैंप परसों से

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज

Bareillylive :कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इस बात से कोई भी अनजान नहीं। लेकिन यह लाइलाज नहीं, इससे भी कोई इनकार नहीं कर सकता। बस जागरूकता की कमी और जांचों के प्रति लापरवाही ही कैंसर को महामारी बना रही है। शुरुआती चरणों में पूरी तरह से इस पर काबू करना संभव है और एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में इलाज करा कर स्वस्थ जीवन जीने वाले हजारों कैंसर विजेता इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आजादी के पर्व पर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से ‘देश की आजादी से, कैंसर से आजादी तक’ नाम से अभियान आरंभ किया जा रहा है। यह बात एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति जी ने कही।

आदित्य जी ने कहा कि ‘कैंसर से आजादी’ के इस अभियान में 12-14 अगस्त तक तीन दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, पेट व आंत का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़े का कैंसर की स्क्रीनिंग होगी। कैंसर विशेषज्ञों के निशुल्क परामर्श के साथ ही कैंप में करीब एक दर्जन जांचें भी निशुल्क की जाएंगी।

निशुल्क जांचों में मैमोग्राफी, एक्स रे चेस्ट, अल्ट्रासाउंड ब्रेस्ट, फाइब्रोस्कैन, लैरिंगोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड टीवीएस, एस पीएसए, एचपीवी डीएनए, सीबीसी, एलबीसी और ऑकल्ट ब्लड स्टूल शामिल है। इसके साथ ही कैंप में सीटी एब्डोमेन, सीटी थोरेक्स, एस सीईए, एस सीए19.9, एफएनएसी, बायोप्सी प्रोसीजर्स, मेनोमेट्री, एंडोस्कोपी, कॉलोनोस्कोपी, सीटी, अल्ट्रासाउंड गाइडेड प्रोसीजर्स पर 50 फीसद की छूट भी मिलेगी। महिला और पुरुष, हर वर्ग के लिए आयोजित इस कैंप में निशुल्क परामर्श और जांचों को करवा कर कोई भी व्यक्ति कैंसर महामारी का खतरा कम कर सकता है।

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज स्थित आरआर कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डा.पियूष कुमार अग्रवाल ने कहा कि कैंसर खुद में कोई बीमारी नहीं बल्कि कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है। जो शरीर के किसी भी अंग में, कभी भी और किसी भी उम्र हो सकती है।

यह वृद्धि एक अंग से होती हुई शरीर के दूसरे भाग को भी प्रभावित कर सकती है। शरीर का न भरने वाला घाव, किसी अंग विशेष में लगातार दर्द, तेजी से बढ़ रही गांठ कैंसर की वजह हो सकती है। अगर किसी के मुंह में जख्म है, सफेद दाग है। आवाज में परिवर्तन हो रहा है। उल्टी या खांसी में खून आने की शिकायत है। शरीर में सूजन या गांठ है।

बच्चेदानी से खून का गंदा पानी आता है। पेशाब या मल में खून आने की शिकायत है। तो यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इनकी अनदेखी करना गंभीर हो सकता है। ऐसे लक्षण होने पर स्क्रीनिंग जरूरी है और इसके लिए एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है।

सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उनका कहना है कि कैंसर लाइलाज नहीं, बस जागरूकता की कमी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शुरुआती चरणों में पूरी तरह से इस भयानक बीमारी पर काबू करना संभव है। लेकिन जांच से डरना और लापरवाही से यह बीमारी अंतिम चरण में पहुंच लाइलाज हो जाती है। समय से जांच होने पर इसे प्रारंभिक अवस्था में ही पकड़ा जा सकता है और इसका पूर्ण इलाज संभव है।

बेखौफ जीवन बिता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!