Bareillylive : श्री चित्रगुप्त समाज कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आज 9 अगस्त 2026 को श्री धर्महरि चित्रगुप्त धाम वानप्रस्थ आश्रम, अदूपुरा जागीर, पीलीभीत रोड, महादेव पुरम में “एक पेड़ — माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे पर्यावरण संरक्षण अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि जितने अधिक पेड़ लगाए जाएंगे, उतना ही हमारे पर्यावरण की स्थिति सुधरेगी।
मुख्य अतिथि ने स्वयं एक पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की और स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण में भाग लेने का आह्वान किया। उनके संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, हर क्षेत्र में पौधरोपण की जिम्मेदारी और हर नागरिक की भागीदारी पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य राकेश सक्सेना, अरविंद जौहरी, रवि जौहरी, संदीप कुमार, आतुर सक्सेना और डॉ. सतीश कुमार सहित कई नामी‑गिरामी लोग उपस्थित रहे। बन विभाग के प्रतिनिधि संजीव सक्सेना, वैभव चौधरी, शलभ सक्सेना और पवन सक्सेना ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके अलावा कौशल कुमार, प्रतिभा जौहरी, पूनम, ममता, प्रतिमा, विनय सक्सेना, संजय सक्सेना, विपिन, दीपक सक्सेना, विकास चित्रांश, रूपम, मनोज, नवनीत अग्रवाल, नितीश, अशोक सक्सेना, अनूप सक्सेना तथा क्षेत्र के सौ से अधिक नागरिकों ने मिलकर कई पेड़ लगाए।
वृक्षारोपण के बाद मौके पर पौधरोपण की विधि, पौधों की देखभाल और जल संरक्षण पर संक्षिप्त मार्गदर्शन भी दिया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संवर्धन की निरंतर पहल का हिस्सा है और भविष्य में नियमित रूप से पेड़ लगाकर हरित पट्टी को बढ़ाया जाएगा।






Leave a Reply