The Voice of Bareilly since 2010

अफगानिस्‍तान में हथियार डालने वाले आईएस आतंकवादियों में भारतीय भी शामिल : यूएन रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र। भारत में सक्रिय चरमपंथी इस्लामिक संगठन तथा पाकिस्तान से लेकर सीरिया तक सक्रिय और इंसानियत के लिए नासूर बन चुके आतंकवादी संगठन भारतीय मुसलमानों को भटकाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। ये अतिवादी संगठम इसमें कुछ हद तक सफल भी हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक रिपोर्ट इसकी तस्दीक करती है।

इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड लेवांट खोरासन (ISIL-K), अलकायदा (Al Qaeda) और इससे जुड़े संगठनों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र की प्रतिबंध निगरानी टीम की 25वीं रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अफगानिस्‍तान में पिछले साल हथियार डालने वाली आईएस (Islamic State) की एक ईकाई के 1,400 से ज्यादा आतंकवादियों में कुछ भारतीय भी शामिल थे।

 गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अलकायदा प्रतिबंध समिति (Al Qaeda Sanctions Committee) ने पिछले साल आईएसआईएल-के को ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया था।

error: Content is protected !!