bareillylive@bareillynews:चार आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं ने जीते पुरस्कार, सभी प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र
बरेली। संगम कला समूह, बरेली चैप्टर की ओर से माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से स्कूल परिसर में भव्य गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी मधुर प्रस्तुतियों से मंच पर समां बांध दिया। प्रतिभागियों की शानदार गायन प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों एवं संगीत प्रेमियों को खूब प्रभावित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य आयोजक एवं संगम कला समूह, बरेली चैप्टर के अध्यक्ष तथा माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. विमल भारद्वाज, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, थ्री डॉट्स स्कूल के चेयरमैन सौरभ मेहरोत्रा तथा साई मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगम कला समूह, बरेली चैप्टर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राहुल यदुवंशी एवं सचिव डॉ. अवनीश यादव शामिल रहे। कार्यक्रम में मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट एवं संगीत प्रेमी प्रशांत पांडेय ने अपने बैंड के साथ शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम एवं मीडिया संयोजक स्वयं वर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
चार आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया।
किड्स ग्रुप:
प्रथम स्थान अक्षिता सिंह, द्वितीय आयुश्री सक्सेना और तृतीय स्थान अर्णव त्रिवेदी ने प्राप्त किया। आरोही सिंह एवं विदुषी श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
टीनएजर्स ग्रुप:
प्रथम स्थान कृपा दीक्षित, द्वितीय दिव्यांशी गोसाई और तृतीय स्थान अस्मिता सिंह ने हासिल किया। तवंशिका कुंडले एवं सुरभि सोलंकी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
यंगस्टर्स ग्रुप:
प्रथम स्थान स्नेहा विरमानी, द्वितीय प्रियंका और तृतीय स्थान सिद्धांत शोरतिया ने प्राप्त किया। अर्पित रस्तोगी एवं मुकेश दिवाकर को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एडल्ट्स ग्रुप:
प्रथम स्थान अमित कुमार, द्वितीय रीटा सक्सेना और तृतीय स्थान ज्योति सक्सेना ने प्राप्त किया। निष्काम पांडेय एवं राजीव लोचन शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
संगम कला समूह के राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रमुख रुद्राक्ष सेठ कुलश्रेष्ठ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उभरती प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
संगम कला समूह का यह आयोजन उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।






Leave a Reply