bareillylive@bareillynews:बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक हाजी इकराम कुरैशी व शिवाशीष तिवारी तथा जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा बरेली पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर जोरदार नारेबाजी की।
इसके बाद जगतपुर स्थित एपी लॉन शादी हाल में जिला एवं महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक हुई। पर्यवेक्षकों ने संगठन की स्थिति की जानकारी लेने के साथ उसे बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए सुझाव लिए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप संगठन का गठन एवं विस्तार किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में पोर्टल तैयार किया गया है, जिस पर कार्यकर्ताओं के प्रतिदिन किए गए कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दर्ज होगी।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ से लेकर वार्ड और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ होता है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा। वहीं शिवाशीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने संगठन सृजन अभियान को पार्टी के लिए संजीवनी बताते हुए कहा कि इससे युवाओं और लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 100 से अधिक लोगों ने पर्यवेक्षकों से आवेदन पत्र लिए हैं, जिन्हें 13 अगस्त तक जमा किया जाना है। पर्यवेक्षकों ने आवेदकों से अलग-अलग बातचीत कर उनके विचार सुने।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की, जबकि संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया।
इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता गुरुजी डॉ के बी त्रिपाठी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, चौधरी असलम मिया , पंडित राज शर्मा , हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, मो ईलयास अंसारी, कृष्णकांत शर्मा , तबरेज खान, हाजी इस्लाम बब्बू , जिया उर रहमान, तबरेज खान, मुजामिल रजा एडवोकेट, जुनैद हसन एडवोकेट, प्रो यशपाल आर्य, प्रो अलाउद्दीन खान ,डॉक्टर हरीश गंगवार , कमरुद्दीन सैफी, कमर गनी , पाकिजा खान, सुरेश दिवाकर, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रभात गिरी गोस्वामी ,नजमी खान जोया, मोहम्मद यामीन , आजाद हुसैन , रोआफ आहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।






Leave a Reply