The Voice of Bareilly since 2010

मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई हुनर की मिसाल, बेबी शर्मा रहीं प्रथम

मेहन्दी प्रतियोगिता में महिलाओं ने

bareillylive@bareillynews:अनिला ने हासिल किया दूसरा स्थान, विनीता मेहरोत्रा तृतीय; 15 से अधिक महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से मंगलवार को ऑन द स्पॉट मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन टीबरी नाथ मंदिर के सामने स्थित मंजू सक्सेना के आवास पर किया गया। प्रतियोगिता में 15 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन उकेरे।

प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को मेहंदी लगाने के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता और कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आकर्षक डिजाइन तैयार किए।

प्रतियोगिता की निर्णायक सविता दयाल एवं ज्योति टंडन ने प्रतिभागियों की मेहंदी का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए। बेबी शर्मा ने प्रथम, अनिला ने द्वितीय तथा विनीता मेहरोत्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त रश्मि सक्सेना, शकुन सक्सेना, डॉ. शिफालिका, अंजलि, कल्पना सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू गुप्ता, शीला गुप्ता, कविता सक्सेना, सरोज शर्मा, सुषमा रस्तोगी एवं दीप्ति शर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मधु वर्मा, अरुणा सिन्हा, सुरेंद्र बीनू सिन्हा एवं मुकेश सक्सेना ने पुरस्कार प्रदान किए। वहीं प्रतियोगिता की निर्णायक ज्योति टंडन एवं सविता दयाल को सुरेंद्र बीनू सिन्हा एवं महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजेश सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अनिल गुप्ता, सुधीर मोहन, रीता सक्सेना, डॉ. अखिलेश गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, अनिल सक्सेना, राज कुमार सक्सेना एवं राम नारायण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता ने महिलाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!