The Voice of Bareilly since 2010

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

bareillylivew@bareillynews:बरेली। 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को रामपुर गार्डन स्थित कैंप कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी भारतीय राजनीति के महान पुरोधा, कुशल प्रशासक और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सुशासन और कानून व्यवस्था की जो मिसाल कायम की, वह आज भी प्रेरणादायी है। राम जन्मभूमि आंदोलन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी ने अपना जीवन गरीबों, पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान संकल्प लिया कि वे कल्याण सिंह के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस मौके पर सीपीएस चौहान, अरुण कश्यप, प्रभु दयाल लोधी, राज बहादुर सक्सेना, तृप्ति गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, प्रदीप रोहेला, प्रदीप मलिक, प्रदीप गुप्ता, डॉ. गौरव गंगवार, प्रांजल गर्ग, अतुल अग्रवाल, पार्षद छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, हरिशंकर राजपूत, प्रह्लाद मेहरोत्रा, दरवारी लाल, राकेश पटेल, विनोद सैनी, संजीव रस्तोगी मुक्की, सौरभ, डॉ. त्रिलोकी सिंह, सागर मौर्या, रूप किशोर लोधी, सुमति सैनी, अनुराग भूषण, संजीव चौहान, सचिन कश्यप, सतेंद्र पांडेय, ब्रजेश पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!