bareillylive@bareillynews:बरेली। सरकार शाहदाना वली का सालाना उर्स पाक इस बार 13 सितंबर से शुरू होगा। सात दिवसीय उर्स 19 सितंबर तक चलेगा। शनिवार को दरगाह परिसर में उर्स के कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया। इस दौरान उर्स की तैयारियों को लेकर कमेटी गठित कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी उर्फ बब्बू मियां ने बताया कि उर्स की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन उर्स में शामिल होने पहुंचते हैं। उनकी सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने पर जोर दिया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने कहा कि उर्स के दौरान आने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई है। इसके अलावा दरगाह परिसर और आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा खराब सड़कों की मरम्मत कराने की जरूरत बताई गई।
उन्होंने कहा कि शामतगंज पुल के नीचे खराब पड़ी मर्करी लाइटों को भी उर्स से पहले बदलवाया जाए, ताकि रात में जायरीनों को आवागमन में परेशानी न हो। कमेटी की ओर से संबंधित विभागों से उर्स से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की अपील की गई है।
पोस्टर जारी करने के कार्यक्रम में वसी अहमद, यूसुफ इब्राहिम, गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, तौसीफ खां, मौलाना आला उद्दीन नूरी, अकरम अली वारसी, अब्दुल सबूर, शीरोज सैफ कुरैशी, शान खां, सईद खां, मुकर्रम बेग, सलमान शम्शी, परवेज खां, जावेद खां, गुल्लन खां, भूरा साबरी, सलीम रजा, अदनान खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






Leave a Reply