The Voice of Bareilly since 2010

भगवा टी-शर्ट बांटकर विधायक संजीव अग्रवाल ने कछला के लिए रवाना की डाक कांवड़ यात्रा

भगवा टी-शर्ट बांटकर विधायक संजीव अग्रवाल ने कछला के लिए रवाना की डाक कांवड़ यात्रा

bareillylive@bareillynews:बरेली। सिटी सब्जी मंडी से रविवार को कछला घाट के लिए जल लेने जा रही डाक कांवड़ यात्रा को कैंट विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को भगवा टी-शर्ट वितरित करने के साथ फलाहार भी कराया। भगवा वस्त्र पाकर शिवभक्तों में उत्साह दिखाई दिया। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राम कश्यप के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा है। यह भगवान शिव के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की, ताकि यात्रा निर्विघ्न पूरी हो सके।

इससे पहले क्षेत्रवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। राम कश्यप ने बताया कि कांवड़िए बदायूं के उझानी स्थित कछला घाट से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे। सोमवार को बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

इस मौके पर अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, पार्षद संतोष कश्यप, पवन रस्तोगी, पंकज कश्यप, आदर्श रस्तोगी, सूरज कश्यप, राम कश्यप, नीरज कुमार और संजीव रस्तोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!