तीसरी बार जिला सचिव बने अरविन्द आनन्द वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज ने किया सम्मान

तीसरी बार जिला सचिव बने अरविन्द आनन्द वाल्मीकि

Bareillylive : समाजवादी पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी में अरविन्द आनन्द वाल्मीकि को तीसरी बार जिला सचिव बनाए जाने पर वाल्मीकि समाज में खुशी का माहौल है। पार्टी जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव द्वारा घोषित 65 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में अरविन्द वाल्मीकि को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव तथा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने मनोनयन पत्र वितरित किए। इस अवसर पर अरविन्द आनन्द वाल्मीकि का वाल्मीकि समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया।

अरविन्द आनन्द वाल्मीकि ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय तारा चंद्र वाल्मीकि भी समाजवादी पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन की सेवा कर चुके हैं। अरविन्द आनन्द स्वयं वर्ष 1996 से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं।

अपने संगठनात्मक अनुभव का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वह पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद की कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव की कमेटी में भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया तथा तीन बार अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और शिवचरण कश्यप की कमेटियों में जिला सचिव रहने के बाद उन्हें पुनः यह दायित्व मिला है।

स्वागत समारोह में कु. कमलेश रत्नाकर, सोनू लाल, अनुज कुमार एडवोकेट, चंचल वाल्मीकि, गुरु प्रसाद काले, डॉ. सी.पी. आर्य, दीपक वाल्मीकि, राहुल राजे, गोबिन्द बाबू वाल्मीकि, प्रवेश नागवंशी, मुन्ना नागवंशी, सुदेश कुमार और आकाश भान सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!