The Voice of Bareilly since 2010

शीशगढ़ में बहगुल नदी में उतराता मिला अज्ञात शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

शीशगढ़ में बहगुल नदी में उतराता मिल

bareillylive@bareillynews:सबहेड: ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र में गुलड़िया और पदमी गांव के बीच बहगुल नदी में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने नदी में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा शव

पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष होने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस शिनाख्त में जुटी

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!