bareillylive@bareillynews:आंवला पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का किया खुलासा, बेचने की फिराक में थे आरोपी
बरेली। थाना आंवला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक पल्सर बाइक को भी सीज किया है।
पुलिस के मुताबिक, कसूमरा निवासी मनोज मौर्य की स्प्लेंडर प्रो बाइक संख्या UP25BL8669 नौ सितंबर को चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।
वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेवती स्टेशन तिराहे के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन पुत्र नरेश दिवाकर, निवासी रहटुइया, आंवला और नक्षत्र उर्फ छोटू पुत्र बलवंत कश्यप, निवासी राजगढ़ कुम्भी, मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे आरोपी
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर बाइक चोरी कर उसे बेचने की फिराक में होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्रो बाइक के साथ तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस ने एक पल्सर बाइक को भी सीज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।






Leave a Reply