The Voice of Bareilly since 2010

कनक साहित्यिक समिति का स्मृति समारोह: डॉ. किरन कैथवाल सहित तीन सम्मानित

कनक साहित्यिक समिति का स्मृति समारोह

Bareillylive: कवयित्री श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल की जयंती पर आयोजित कनक स्मृति दिवस के अवसर पर डॉ. किरन कैथवाल, डॉ. मिथलेश राकेश मिथिला और युवा कवयित्री आराध्या खंडेलवाल को कनक स्मृति सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम का आयोजन:
कनक साहित्यिक समिति, गंगापुर के तत्वावधान में संस्था मुख्यालय गंगापुर के सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, डॉ. रजनीश सक्सेना, विशिष्ठ अतिथि अशोक त्रिपाठी, डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, मोहम्मद नवी, रो. सुभाष चंद्र अग्रवाल, राजेश जसोरिया, मनीष रस्तोगी, निर्भय सक्सेना और संजय खंडेलवाल ने मां सरस्वती एवं श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

काव्य गोष्ठी:
काव्य गोष्ठी में कवि रणधीर प्रसाद गौड़, हाथरस से आए आशु कवि अनिल बोहरे, मीरा प्रियदर्शिनी, डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, डॉ. रजनीश सक्सेना, कवयित्री डॉ. किरन कैथवाल, डॉ. मिथलेश राकेश मिथिला, कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी, युवा कवयित्री आराध्या खंडेलवाल, कवि रोहित राकेश और कवि इंद्रदेव त्रिवेदी ने अपनी-अपनी कविताओं से कृष्णा खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि के विचार:
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि कृष्णा खंडेलवाल जी सही मायनों में साहित्य शिरोमणि थीं। उनका साहित्य अंतर्मन को स्पर्श करने वाला था और वे आज भी हम सभी के बीच उपस्थित हैं, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा की मिसाल हैं।

आभार प्रकटन:
संस्था सचिव गौरव खंडेलवाल ने कविता के माध्यम से कृष्णा खंडेलवाल जी को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन कवि इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और अंत में संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!