The Voice of Bareilly since 2010

परगमा गांव में बांटे निशुल्क सेनेटरी पैड

परगमा गांव में बांटे निशुल्क सेनेटरी पैड

bareillylive@bareillynews:‘सेहत की पाठशाला’ अभियान के तहत महिलाओं को स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

बरेली। परगमा गांव में रविवार को ‘सेहत की पाठशाला’ अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

डॉ. अग्रवाल ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान सर्वाइकल कैंसर को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया। डॉ. अग्रवाल ने इसके संभावित लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता, स्वच्छता और समय पर चिकित्सकीय सलाह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उपलब्ध वैक्सीन के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!