The Voice of Bareilly since 2010

विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा बने उप-समिति के अध्यक्ष, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने दी बधाई

विधायक डॉ डी सी वर्मा बने उप समिति

bareillylive@bareillynews:मीरगंज। उत्तर प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों से संबंधित उप-समिति का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा को बधाइयों का सिलसिला जारी है।

विधायक को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने अपने बधाई संदेश में कहा कि डॉ. डी.सी. वर्मा को मिली यह जिम्मेदारी उनके लंबे अनुभव, कार्यकुशलता और जनहित के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को और प्रभावी मंच प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. वर्मा अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

सांसद ने डॉ. वर्मा के नवीन दायित्व के सफल निर्वहन तथा उनके उज्ज्वल और यशस्वी कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा के उप-समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता में भी खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए विधायक को शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. वर्मा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ समिति के कामकाज में मिलेगा तथा स्थानीय निकायों से संबंधित लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की समीक्षा और कार्यवाही को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!