The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: बिहारीपुर में श्री शिव शक्ति धाम के पंडाल में हुआ ‘बिहारीपुर के राजा’ का भव्य पदार्पण

बरेली: बिहारीपुर में श्री शिव शक्ति धाम के पंडाल में हुआ

bareillylive@bareillynews:गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ स्वागत, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

बरेली। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर 2026 को बिहारीपुर स्थित श्री शिव शक्ति धाम में ‘बिहारीपुर के राजा’ के रूप में गणपति बप्पा का भव्य पदार्पण हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्थापित पंडाल में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

पूजा-अर्चना के बाद निकली शोभायात्रा

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के पूर्व उप सभापति अतुल कपूर ने गणेश जी के विग्रह की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु पंडाल की ओर रवाना हुए। रास्ते भर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।

आयोजन में गणेश मित्र लवलीन कपूर, दुर्गेश गुप्ता, निखिल वर्मा, अमित मेहरा, अनूप मेहरा, शालिग्राम पाल, आर्यन शर्मा, नरेश चंद्र मिश्रा, सचिन कक्कड़, कृष यादव, स्वतंत्र टंडन, वेदांत वर्मा, गर्व मेहरा, उमेश चंद्र मिश्रा और दीपक यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में मनीष पाठक और शिप्रा पाठक ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान पंडाल का माहौल भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की।

गणेश चतुर्थी पर शहर में दिखा उत्साह

गणेश चतुर्थी के अवसर पर बरेली शहर के विभिन्न मंदिरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

बिहारीपुर में ‘बिहारीपुर के राजा’ के पदार्पण को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में पहुंचकर भगवान श्रीगणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!