The Voice of Bareilly since 2010

डॉ. शालिनी माहेश्वरी आईएमए बरेली की उपाध्यक्ष चुनी गईं, जिला माहेश्वरी सभा ने किया सम्मान

bareillylive@डॉ. शालिनी माहेश्वरी आईएमए बरेली की उपाध्यक्ष चुनी गईं

बरेली@bareillylive:बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली के हाल ही में संपन्न चुनाव में समाज की डॉ. शालिनी माहेश्वरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। इस उपलब्धि पर जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने डॉ. शालिनी माहेश्वरी को प्रशस्ति पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि आईएमए में उपाध्यक्ष पद पर उनका चयन समाज के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त मंत्री सीए मनोज माहेश्वरी, जिला माहेश्वरी सभा बरेली के अध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अंशु माहेश्वरी, मंत्री सुनीत मूना एवं संदीप जाखेटिया मौजूद रहे। सभी ने डॉ. शालिनी माहेश्वरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि डॉ. शालिनी माहेश्वरी अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से चिकित्सकीय क्षेत्र में प्रभावी योगदान देंगी और चिकित्सा समुदाय से जुड़े हितों के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। समारोह में उपस्थित सदस्यों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!