The Voice of Bareilly since 2010

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बड़ा हादसा, इंस्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग; दमकल की गाड़ियां मौके पर

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में इंस्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

गोदाम से उठता धुआं और आग की लपटें दूर तक दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मी आग बुझाने के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना की भी पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद ही आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस ने आसपास की फर्नीचर की दुकानों को खाली करा लिया है। आग की तपिश पीछे के मकानों पर तक पहुंच रही है। दमकल की टीम ने तीन मंजिला मकान से एक महिला और उनके पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!