बरेली। सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शांति विहार स्थित प्रयागो बारात घर में निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में स्थानीय नागरिकों और जरूरतमंदों की सेहत की जांच की गई।
स्वस्थ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव- बोले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल
कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। स्वस्थ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रत्येक नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बीमारियों के शुरूआती लक्षण दिखते ही अवश्य ही नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराने की अपील की।
शिविर में यूपीएचसी मढ़ीनाथ की हेल्थ अफसर डाॅ. रुचि जौहरी और उनकी टीम ने मौके पर ही स्थानीय नागरिकों की मौके पर बीपी, ब्लड शुगर, टायफाइड, मलेरिया, बलगम सहित अन्य जांचे कीं। शिविर में 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अंत में मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने चिह्नित रोगियों को दवाइयां वितरित करते हुए मेरा सेवा योगदान दिया।
शिविर संयोजक ऋषि रंजन और अनिल सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डाॅ. सीपीएस चैहान, विष्णु शर्मा, अरुण कश्यप, सुधीर भटनागर डब्बल, रवि अरोड़ा, अमित पाल, सौरभ मौर्या, आशीष शर्मा, श्याम सिंह चैहान, एएनएम लालमती यादव, एमएनएम मनीषा पाल, कुसुम, अनिल कुमार, सीमर खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






Leave a Reply