बरेली। कोतवाली पुलिस ने दुकान के सामने से करीब 50 हजार रुपये कीमत का सीट कवर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सीट कवर और वारदात में इस्तेमाल ठेला बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मां दुर्गा ऑटो एजेंसी, अनाथालय रोड निवासी अमन जैन ने 29 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 28 सितंबर को करीब 3:58 बजे दुकान के सामने रखा सीट कवर का नग अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने 30 सितंबर को रेलवे कॉलोनी के पास से नदीम (24) निवासी सराय, जंक्शन और हसन (25) निवासी आजमनगर, जोगियान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खर्च चलाने के लिए उन्होंने इस्लामिया मार्केट में दुकान के बाहर रखा सीट कवर चोरी किया था और उसे ठेले पर लादकर ले गए थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रोहित तोमर, हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र सिंह और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।






Leave a Reply