देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का खौफनाक वीडियो कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कार तेज गति से पहाड़ी सड़क पर आगे बढ़ती दिखाई देती है। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और कार में बज रहा तेज संगीत हादसे की वजह बताए जा रहे हैं। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पहाड़ी इलाकों में सड़कें संकरी और कई जगह बेहद घुमावदार होती हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखना और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है।
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों की भी सलाह है कि पहाड़ों पर वाहन चलाते समय ओवरस्पीडिंग से बचें और ड्राइविंग के दौरान किसी भी तरह का ध्यान भटकाने वाला काम न करें।
अपील: पहाड़ों पर सफर करते समय सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित पहुंचने को प्राथमिकता दें।










Leave a Reply