हरिद्वार: हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से निकलकर आए एक जंगली हाथी ने सड़क पर खड़ी काले रंग की थार गाड़ी पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से हाईवे पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जंगली हाथी जंगल से निकलकर हाईवे की ओर आ गया और वहां मौजूद काली थार को निशाना बनाते हुए उस पर हमला कर दिया। हाथी के अचानक गाड़ी की ओर बढ़ने से मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे।
बताया जा रहा है कि लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद हाथी वहां से पीछे हट गया और वापस जंगल की ओर चला गया। हाथी के जंगल में लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
श्यामपुर क्षेत्र में जंगल से वन्यजीवों के हाईवे पर आने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वन क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग पर वाहन चालकों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
फिलहाल, हाथी के हमले में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता बनी हुई है।










Leave a Reply