‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक के जरिए सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित का संदेश
बरेली@bareillylive:बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा को समर्पित होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के कालीबाड़ी मंडल अंतर्गत रामपुर गार्डन स्थित शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में ‘नमो सेवा गाथा : अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने आसपास रहने वाले पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रहित, सकारात्मक सोच और डिजिटल जागरूकता का संदेश दिया गया। संस्कृति विभाग में पंजीकृत हरदोई निवासी कलाकार लक्ष्मी देवी के दल ने विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण कराने तथा पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को नाटकीय प्रस्तुति के जरिए समझाया।
कई स्थानों पर हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन
अभियान के तहत सुभाषनगर चुंगी, सतीपुर चौराहा, मौर्या मंदिर कटरा चांद खां, कृष्णा नगर हरुनगला और गंगापुर चौराहे पर भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कलाकारों ने ‘उत्तम प्रदेश हमार, योगी बाबा की है सरकार’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया और उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।
नाटक दल में लक्ष्मी, मनमोहन सिंह, श्याम सुंदर वर्मा, सिद्धार्थ, भूपेंद्र कुमार, दुली चंद, सत्यपाल, श्यामू, सुजीत और मुस्कान शामिल रहे।
जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज बहादुर सक्सेना, अरुण कश्यप, राममूर्ति मौर्य, विष्णु शर्मा, अजय चौहान, सुधीर भटनागर डब्बल, जयदीप चौधरी, कन्हैया राजपूत, देशराज यादव, हरिओम कश्यप, सचिन वर्मा, छत्रपाल गंगवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र शर्मा और उप प्रधानाचार्य ब्रजेश गंगवार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।








Leave a Reply