बरेली के श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार, कोलकाता, बेंगलुरु और शिमला से मंगाए गए फूलों से सजा दरबार; दूर-दराज से दर्शन करने पहुंचे भक्त
बरेली। पापाकुंशा एकादशी के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। कोलकाता, बेंगलुरु और शिमला से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया। फूलों से सजे दरबार के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे।
फूलों से हुआ बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगार
पापाकुंशा एकादशी पर बाबा श्याम की विशेष श्रृंगार सेवा मंदिर की ओर से कराई गई। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। फूलों से सजे भव्य दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।
मनोकामना पूरी होने पर भक्तों ने साझा किए अनुभव
मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। कई भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के अनुभव भी साझा करते हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार, किसी को संतान सुख की प्राप्ति हुई तो किसी ने बीमारी से राहत मिलने और व्यापार में उन्नति होने की बात कही। मनोकामना पूरी होने पर कुछ भक्तों की ओर से मंदिर में आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया गया।
भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक सोनल चंचल और मोहन दीवाना ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बना दिया। गुरु वंदना और सरस्वती वंदना के बाद बाबा श्याम का गुणगान शुरू हुआ।
अमरीश कटेरिया और आनंद की ओर से ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे’ जैसे भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पूरे पंडाल में बाबा श्याम के जयकारे गूंजते रहे।
संगीतकारों ने सुर और ताल से बांधा समां
भजन संध्या में विशाल मौर्य ने ऑर्गन, अनमोल ने ढोलक और दिव्यांश ने पैड पर संगत की। वहीं, साउंड सेवा की जिम्मेदारी विपिन कश्यप ने संभाली। संगीतकारों की संगत और भजन गायकों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर देर तक भक्तिरस में सराबोर रहा।
सैकड़ों श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मोनू-कामिनी पाल, संजय आयलानी, अनुपम टीबड़ेवाल, निशिष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, सविता, कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोड़ा, पवन मौर्य, सत्यवती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, माही, ममता, मीनू-राजेंद्र भसीन, अंकुर गुप्ता, काजल-जगमोहन प्रजापति, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, अनूप मिश्रा, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, इंद्रेश, अभिषेक, आदित्य, राजकुमार, अंकुर कश्यप, विपिन कश्यप, सचिन और विशाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।







Leave a Reply