The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : बाजार से लौट रहे युवक को जान से मारने की नीयत से किया फायर, बाल-बाल बचा

Bareillylive, भमोरा,

Bareillylive. भमोरा। भमोरा क्षेत्र के ग्राम बमियाना निवासी महेश पुत्र रामौतार देवचरा बाजार कर गांव लौट रहा था। गांव पंहुचने से पहले रास्ते में उसे जान से मारने की नीयत से किसी ने फायर किया। गोली उसकी पैण्ट में लगती हुई चली गयी।

फायर की सूचना पर गांव से दौड़े भाई प्रेमपाल ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस को घटनास्थल के पास ही एक युवक खेत में लेटे हुअर मिला। पुलिस ने गांव निवासी जगवीर पुत्र रतिराम के पास से 315 बोर का तंमचा बरामद किया। पुलिस जगवीर व महेश के साथ प्रेमपाल और सरनवीर को पूछताछ के लिए थाने ले आयी। एसओ भमोरा सौरभ सिंह ने बताया जांच चल रही है। तमंचा जिसका होगा जेल जायेगा।

सफाई कर्मचारियों से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भमोरा। ब्लॉक आलमपुर जाफबराद से एडीओ पंचायत राजेन्द्र कुमार के आदेश पर सफाई कर्मचारियों की टीम शौचालय सत्यापान को ग्राम पंचायत नवदिया गई थी। जहां ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद के साथ शौचालयों का सत्यापन कर रही थी।
इसी बीच गांव निवासी श्रीपाल, कुवंर पाल, नन्दलाल, किशन पाल पुत्रगण राजाराम ने रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर मारपीट की। थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ सफाई कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

error: Content is protected !!