The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly : होली से पहले बारिश ने फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी सर्दी

बरेली। गुरुवार देर रात और आज सुबह से हो रही बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में भारी गिरावट आ गयी है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को फिर से ठंड का एहसास हुआ। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े बजे से पुनः बारिश शुरू हो गयी। हालांकि गुरूवार की शाम आसमान में बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही। देर रात बारिश ने सर्दी बढ़ा दी।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की आशंका जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। रात हुई बारिश के बाद मौसम से फिर से बदलाव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आठ व 9 मार्च को धुप खिलने की सम्भावना है। जबकि 10 मार्च को एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई गई है।

error: Content is protected !!