The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरस का असर : नोट छूने में झिझक रहे लोग, डिजिटल पेमेंट में आया उछाल

नई दिल्ली। दुनिया भर में खौफ का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस ने भारत में नकद लेनदेन पर कुछ हद तक ब्रेक लगा दिया है। एहतियातन लोग नोट छूने से भी बच रहे हैं। इसके चलते डिजिटल पेमेंट्स में उछाल देखने को मिल रहा है। दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम ने मंगलवार को कहा कि लोगों द्वारा वर्क फ्रॉम होम को अपनाने से डिजिटल पेमेंट्स में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोग नकदी को छूने से बच रहे हैं जिसके चलते भी डिजिटल पेमेंट बढ़ रहा है।

पेटीएम के प्रवक्ता ने बताया, “हम आम दिनों की अपेक्षा डिजिटल पेमेंट्स में 20 प्रतिशत की वृद्धि देख रहे हैं। फरवरी से पेटीएम ऐप के उपयोगकर्ताओं की संख्या और प्रति यूजर ट्रांजेक्शंस की संख्या में तेजी आई है।” प्रवक्ता ने अपने बयाने में आगे कहा, “फ्यूल स्टेशंस पर और एक दूसरे के बीच होने वाली यूटिलिटी पेंमेंट्स में डिजिटल ट्रांजेक्शंस तेजी से बढ़े हैं। लोग नकदी के बजाय डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं।”

पेटीएम के अनुसार, फूड और ग्रॉसरी डिलिवरी के लिए कई ज्यादा लोग पेटीएम का उपयोग कर रहे हैं। पीटीएम ने हाल ही में ऑफलाइन मर्चेंट्स की सहायता के लिए “All in One” सॉल्यूशन लॉन्च किया है। इससे और अधिक मर्चेंट्स और यूजर्स डिजिटल ट्रांजेक्शंस में आ रहे हैं। ऑफलाइन मर्चेंट्स द्वारा पेटीएम के साथ पार्टनरशिप की रिक्वेस्ट्स में 15 फीसद का उछाल आया है।

गौरतलब है कि भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी सोमवार को बैंकों से डिजिटल पेमेंट्स को प्रोत्साहित करने की बात कही थी।

error: Content is protected !!