The Voice of Bareilly since 2010

अफजल गुरु को ‘शहीद’ का दर्जा देने पर दिल्ली के JNU में तनाव

jnu studentनई दिल्ली,10फरवरी। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में मंगलवार को संसद हमले के दोषी अफजल गुरू और जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के को-फाउंडर मकबूल भट की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन के बाद यहां हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को पुलिस बुलाने की नौबत आ गई। विवाद की वजह यह रही कि इस कार्यक्रम को अफजल गुरु को शहीद का दर्जा दिया गया जिसका एबीवीपी के छात्रों ने भारी विरोध किया।

गौर हो कि अफजल गुरू को 9 फरवरी 2013 को फांसी दी गई थी। वहीं मकबूल भट को 11 फरवरी 1984 को फांसी दी गई थी। कार्यक्रम होने से नाराज एबीवीपी ने बुधवार को जेएनयू कैंपस में बंद का आह्वान किया । वीसी एम जगदीश कुमार ने इस मसले पर कहा  कि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के होने के नाते, यह मेरी जिम्मेदारी है कि कैंपस में शांति बनी रहे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कि कैंपस में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी लेकिन पुलिस ने सावधानी बरतते हुए ऐहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए गए।

ajmera Leader BAMC

error: Content is protected !!